Punjab

Punjab : सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर 2024 से कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डी.ए.) देने की मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को लाभ होगा। कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, पिता सहित दो बच्चों की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button