Uttarakhand

Haldwani : कुमांऊ द्वार महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, पहले दिन मैथिली ठाकुर ने बांधा समां

Haldwani : हल्द्वानी में पांच दिवसीय कुमांऊ द्वार महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के के.बी. इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। समारोह के पहले दिन लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने सुंदर भजनों और कुमाऊनी व गढ़वाली लोकगीतों को सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सीएम धामी ने किया महोत्सव का शुभारंम

सीएम पुष्कर धामी ने दीप प्रज्वलित कर के.बी. इंटर कॉलेज में कुमांऊ द्वार महोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में महोत्सव आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव लोक कलाकारों को सम्मान देने के साथ ही हमारी लोक संस्कृति,लोक विरासत को संरक्षित करने का कार्य कर रहा है। कोई भी राज्य या क्षेत्र चाहे जितना विकसित हो जाए लेकिन अगर वो अपनी संस्कृति, अपनी लोककलाओं और संस्कारों को जीवित नहीं रख पाता तो वो क्षेत्र अधूरा ही रहता है।

आगे उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के लोगों में अपनी संस्कृति, लोकपरंपराओं और अपनी डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए एक जिम्मेदारी की भावना जागृत हो चुकी है। यह पांच दिवसीय “कुमाऊं द्वार महोत्सव” भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

महोत्सव में पहाड़ी संस्कृति का प्रर्दशन

आपको बता दें कि कुमांऊ द्वार महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति का प्रर्दशन किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव में पहाड़ी व्यंजनों और उत्पादों के स्टॉल लगाए गए है। वहीं ‘महिला सहायता समूह’ द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी कई स्टॉलों में जगह दी गई।

कुमांऊ द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ  सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Assembly Elections : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी तेज, 56 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button