Bihar

Bihar : JDU प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM नीतीश

CM Nitish in Nalanda : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानि शुक्रवार को नालंदा जिला के हरनौत में जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा के आवास पहुंचे. यहां वह उनकी माताजी स्व० पार्वती देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व० पार्वती देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधायक चन्द्रसेन कुमार, जदयू नेता ई० अशोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Health : खाना खाने के बाद तुरंत पीते हैं पानी, हो सकती हैं ये परेशानी…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button