Kolkata case : ‘लोगों का गुस्सा पूरी तरह से समझ में आता है’, कोलकाता मामले में बोले डेरेक ओ ब्रायन

Share

Kolkata case : कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर्स के साथ हैवानियत हुई। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, वहीं राज्यसभा सांसद डेरेन ओबरान ने बात की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार शाम चार बजे घटना को लेकर एक रैली की घोषणा की है। लोगों का गुस्सा पूरी तरह से समझ में आता है. उनके परिवार के साथ संवेदनाएं हैं।

डेरेन ओब्रायन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीबीआई को जांच के बारे में रोजाना जानकारी देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोलकाता पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया था। यही समय सीमा सीबीआई पर भी लागू होनी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्याय तभी होगा जब सीबीआई इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़े और मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपने के बाद इस मामले को गुपचुप तरीके से दबाया नहीं जाना चाहिए।

डेरेन ओब्रायन ने कहा कि कोलकाता में एक युवती से बलात्कार और उसकी हत्या से ज्यादा क्रूर और जघन्य अपराध की कल्पना करना मुश्किल है. लोगों का गुस्सा पूरी तरह से समझ में आता है। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार शाम चार बजे घटना को लेकर एक रैली की घोषणा की है।

Kolkata case : कोलकाता मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स की जारी हड़ताल, 4 डॉक्टरों से सीबीआई कर रही पूछताछ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप