
National Films Awards : भारतीय फिल्म जगत में देश के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा की जा चुकी है. सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से यह घोषणा की गई है. शुक्रवार को घोषित हुए ये अवार्ड्स उन फिल्मों को दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है.
इन अवार्ड्स में दक्षिण भारत की फिल्मों का भी खासा दबदबा नजर आया है. इसके तहत ऋषभ शेट्टी को ‘कांतरा’ फिल्म में लीड रोल के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है तो वहीं नित्या मेनन को तिरुचित्राम्बलम में लीड रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है. मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी को ‘गुलमोहर’ के लिए स्पेशल मेंशन दिया गया वहीं गायक अरिजीत को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट सिंगर (मेल) अवार्ड से नवाजा गया है. इसी फिल् मे लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन कैटागिरी में अवार्ड मिला है.
किसे किस कैटागिरी में मिला अवार्ड, पढ़ें…
- बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी): गुलमोहर
- बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2
- बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1
- बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा): सिकाइसल (Sikaisal)
- बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009
- बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): के. जी. एफ. चैप्टर 2
- बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी
- बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी
- बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन
- बेस्ट फीचर फिल्म (बंगाली): काबेरी अंतर्धान
- बेस्ट फीचर फिल्म (असमिया): एमुथि पुथी
- बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम)
- बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा
- बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस
- बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक): ब्रह्मास्त्र
- बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
- बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
- बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम);
- बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
- बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई)
- बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)
- बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
- बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर)
- बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
- बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजितो (बंगाली फिल्म)
- बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म)
- बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
- बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (तिरुचित्राम्बलम)
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनबरिव (के. जी. एफ. चैप्टर 2)
- स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी को ‘गुलमोहर’ के लिए, म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म ‘kadhikan’
यह भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बिहार के CM नीतीश कुमार और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप