Delhi – NCR : दिल्ली एनसीआर में रहेगा ये मौसम, IMD ने बताया…

Share

Delhi – NCR : दिल्ली – एनसीआर में बारिश में ब्रेक लगी हुई है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया है। अगर शनिवार को देखें तो लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होगी तो तापमान में भी गिरावट आ सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हल्की बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि दिल्ली – एसीआर में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को उमस का गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की बात करें तो इस वजह से तापमान भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो 37 . 8 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 27 .6 डिग्री था। रविवार की बात करें तो पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान की बात करें तो37 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने 22 से 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया। ऐसी संभावना है कि हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप