
Maryam Nawaz: पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता हैं। पहली बार पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री पद महिला को मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें कि बीते आठ फरवरी को पाकिस्तान में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के लिए मतदान कराए गए थे। केंद्र में भी पीएमएल-एन गठबंधन सरकार बना रही है। पंजाब प्रांत में मरियम नवाज को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ मरियम मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली देश की पहली महिला नेता होने का गौरव भी हासिल करेंगी।
मरिय का CM बनना तय जानें कैसे
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ली। बता दें, पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ के मुताबिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर सिब्तैन खान ने 313 विधायकों को शपथ दिलाई। इसमें PML-N और उसके सहयोगी दलों के 215 विधायक और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी में शामिल हुए इमरान समर्थित 98 उम्मीदवार शामिल थे।
मरियम और अन्य विधायकों की शपथ के हुई नारेबाजी
वहीं मरियम और अन्य विधायकों की शपथ के दौरान पूर्व PM इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/bsp-mp-ritesh-pandey-joine-bjp-party-news-in-hindi/
पंजाब प्रांत मरियम का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है
हालांकि मरियम PML-N पार्टी से पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। पंजाब प्रांत में नवाज की PML-N और सहयोगी दलों को कुल 371 में से 215 सीटें मिली हैं। इसके साथ उन्हें बहुमत हासिल हो गया है। इस वजह से मरियम का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर