टेक

lenovo rollable laptop: खींच कर बड़ी कर पाएंगे लैपटॉप स्क्रीन, लेनोवो ला रहा शानदार लैपटॉप जानें कब होगा लॉन्च

lenovo rollable laptop

कई बार हम सभी ऐसा सोचते हैं कि काश लैपटॉप ( lenovo rollable laptop) की स्क्रीन बड़ी हो तो कितना आसान होगा काम करने में। इस बीच ऐसे भी ख्याल आते होंगे कि काश लैपटॉप की स्क्रीन खींच कर हम इसे बड़ा या फिर छोटा मन मुताबिक कर सकते। लेकिन ऐसा संभव नहीं यह सोच कर शांत रह जाते हैं। पर अब आपका यह सपना सच होने वाला है। लेनोवो कंपनी ने एक ऐसा ही लैपटॉप तैयार किया है। जिसे आप मनमुताबिक खींच कर छोटा या फिर बड़ा आसानी से कर पाएंगे।

फ्यूचरिस्टिक लैपटॉप है

सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन इस लैपटॉप को एक फ्यूचरिस्टिक लैपटॉप के रूप में मार्केट में लााय जाने वाला है। इस रोलेबल डिस्प्ले को लेनोवो ने पेटेंट करवा लिया है। इसी के साथ एक अद्भुत डिजाइन के साथ लैपटॉ खरीदी करने का मौका मिलने वालाा है। इससे फ्यूचरिस्टिक लैपटॉप के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते है कि यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करने वाली है।

यह भी पढ़े:बेंगलुरु में रोड रेज ! पुरुष के कार के बोनट से लटकने के बाद भी महिला करती रही ड्राइविंग

कैसे करेगी टेक्नोलॉजी काम

सभी यूजर्स के लिए यह टेक्नोलॉजी काफी नई होने वाली है। कंपनी की ओर से इसमें फ्लैक्सिबल बॉडी लगाई जा रही है। बता दें कि लैपटॉप में फिक्सड और मूविंग दोनो ही पार्ट्स लगे हैं। इन्हीं मूवेबल पार्ट्स बदौलत आप अपने अनुसार लैपटॉप की स्क्रीन को बड़ा या फिर छोटा कर सकते हैं।

मूवेबल स्क्रीन लैपटॉप को कंपनी ने किया पेश

इससे पूर्व की यदी बात की जाए तो बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी MWC में ऐसी लैपटॉप स्क्रीन को पेश किया था। इस स्क्रीन के यूजर्स को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर इसका फायदा क्या है तो बता दें कि साइड बॉय साइड डॉक्यूमेंट एडिटिंग के लिए एक्सटेंडेट डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या स्मार्टफोन होंगे पेश?

बता दें कि फिलहाल ऐसे फोन को लेकर आधिकारीक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल यह टेक्नोलॉजी शुररुआती फेज में हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही ऐसे फोन्स को भी मार्केट में लाया जा सकता है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button