
Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर किसानों का ‘आंदोलन 2.0’ जारी है। किसान ‘दिल्ली चलो’ के नारे के साथ आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। किसान कहीं सड़कों पर तो कहीं ट्रेन के ट्रेक पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस आंदोलन के बीच आम जनता सबसे ज्यादा परेशान हो रही है।
Farmers Protest: दिल्ली की सड़कों में लगा भारी जाम
सरकार के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा आम जनता को परेशानी हो रही है। जो रास्ता लोग 1-2 घंटे में पूरा कर देते थे, उसी रास्ते पर लोगों को कम से कम 3 स 4 घंटों का समय लग रहा है। यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने में देरी और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
‘किसानों को सख्ती से रोका जाए’
किसानों के आंदोलन से परेशान होकर जनता सरकार से गुहार लगा रही है। मीडिया से बात करते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि, ‘हम एक घंटे से ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. किसानों को सख्ती से रोका जाए नहीं तो वे सब कुछ बर्बाद कर देंगे। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’
‘आंदोलन में अधिकांश गुंडे शामिल’
उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल किसानों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, ‘ आंदोलन में शामिल किसान इस सब का आनंद ले रहे हैं। उनमें से अधिकांश गुंडे हैं। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें- Kisan Andolan : सरकार और किसानों के बीच आज शाम मीटिंग, ये मंत्री होंगे शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप