Biharराष्ट्रीय

Bharat Ratna: ‘जननायक’ की 100वीं जयंती, भारत रत्न से होंगे सम्मानित

Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार (23 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये घोषणा की है। आज कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। कर्पूरी ठाकुर 2 बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार डिप्टी सीएम के पद पर कार्यरत रहे थे।

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर का कार्यकाल

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर ने 1970 को पहली बार राज्य की कमान संभाली थी। वे 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तक पहली बार सीएम पद पर कार्यरत रहे थे। लेकिन उनका पहला कार्यकाल महज 163 दिनों का ही था। उसके बाद साल 1977 में फिर कर्पूरी ठाकुर को राज्य का मुखिया चुना गया था। लेकिन इस बार भी उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा था। 2 साल बाद  21 अप्रैल 1979 में उन्हें अपना पद त्यागना पड़ा था। इन 2 साल के कार्यकाल में उन्होंने समाज के दबे-पिछड़ों लोगों के हितों के लिए काम किया।

लेकिन राज्य की कामन संभालने से पहले 5 मार्च 1967 से 31 जनवरी 1968 तक उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के एक छोटो गांव पितौंझिया में हुआ था। उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ। उन्होंने पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव जीता था। कहा जाता है कि पूरी जिंदगी कर्पूरी ठाकुर ने कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में आरक्षण का रास्ता साफ किया था।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, वो भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं।’

https://twitter.com/narendramodi/status/1749810240030445643

ये भी पढ़ें- Bihar: ‘कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह’

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button