पूर्व डिप्टी CM Manish Sisodia और Sanjay Singh को कोर्ट से झटका, जानें पूरा मामला
Delhi excise policy case: दिल्ली के सियासत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। बता दें , कि अब दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिल पाई है।
कोर्ट ने 24 जनवरी तक रखा जमानत का फैसला
बताया जा रहा है कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह और मनीष (Delhi excise policy case) सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 3 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी है। साथ ही उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। और अब कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा और अमित अरोड़ा की जमानत पर भी फैसला 24 जनवरी 2024 के लिए सुरक्षित रख लिया है।
कब गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया?
बता दें, कि मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने 15 दिसंबर, 2022 को पहली चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। और आरोपपत्र में जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया गया था। उसमें अरुण रामचंद्र पिल्लई, विजय नायर, कुलदीप सिंह, मुत्थु गौतम, नरेंद्र सिंह, अभिषेक बोइनपल्ली और समीर महेंद्रू शामिल हैं। अब अदालत ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निरोधक धारा 7, 7 ए और 8 के तहत आरोप तय किए थे।
कब गिरफ्तार हुए संजय सिंह?
वहीं संजय सिंह को दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। बता दें कि संजय सिंह को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि ईडी (ED) बिना किसी साक्ष्य के उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
’ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/raj-bhavan-petrol-bomb-case-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar