Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण का फैसला सुनाने वाले जजों को मिला न्योता, प्राण प्रतिष्ठा के बनेंगे साक्षी

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए कइयों को आमंत्रण भेजे गए हैं। इनमें शीर्ष न्यायालय के वे जज भी शामिल हैं, जिन्होंने 2019 में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

50 से ज्यादा न्याय क्षेत्र से जुड़े हस्तियों को आमंत्रित किया गया है

राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले 5 न्यायाधीशों के अलावा पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों और प्रमुख वकीलों सहित 50 से ज्यादा न्याय क्षेत्र से जुड़े हस्तियों को 22 जनवरी के लिए आमंत्रित किया गया है।

5 सदस्यीय बेंच में कौन-कौन थे शामिल?

सनद रहे कि 9 नवंबर, 2019 को तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई, पूर्व सीजेआई एसए बोबडे, वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की 5 सदस्यीय बेंच ने राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने आदेश में श्रीराम जन्म भूमि रामलला को दी थी और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए सरकार को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया था।

रंजन गोगोई वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं

तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई वर्तमान में राष्ट्रपति द्वारा नामित राज्यसभा सांसद हैं। न्यायमूर्ति एसए बोबड़े 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रैल, 2021 तक भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति अशोक भूषण जुलाई 2021 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 7 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 3 हजार से अधिक वीवीआईपी, पुजारी, दानदाता और राजनेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Republic Day : परेड में IAF के 51 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा, 48 महिला अग्निवीर भी शामिल

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button