वायरल

Alien news: पहाड़ पर दिखे दो ‘विशालकाय एलियन, जानिए…

Alien news:

एलियन पर कई दावे किए जाते हैं। वैज्ञानिकों Alien news: का मानना है कि जल्द ही एलियन का निवास स्थान पता चलेगा।  हाल ही में ब्राजील का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो “एलियन” को पहाड़ पर देखा गया है। वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद, हालांकि, इसकी सच्चाई सामने आई!

इंसान के लिए वहां जाना असंभव

ब्राजीलियाई के एक द्वीप पर दो बड़े इंसानों की आकृति मिली। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया। वीडियो में एक व्यक्ति पहाड़ से नीचे की ओर जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पहाड़ी पर दो आकृतियां देखी। वीडियो बनाने वाली महिला कहना है कि किसी इंसान के लिए वहां जाना असंभव है l

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पहाड़ी पर एलियन देखने के बारे में चर्चा गर्म हो गई। इटालियन एथलीट फेलिप मोट्टा ने इसके बाद एक और दावा किया। उनका कहना था कि वे खुद घूमने गए थे और वीडियो में कोई एलियन नहीं है।

हाइट छह फुट पांच इंच

फेलिप मोट्टा का कहना है कि जब वह एक यात्रा पर थे और पहाड़ी पर मनोरंजन कर रहे थे, तो किसी ने नीचे के एंगल से उनका वीडियो बना लिया, जो अब फैल रहा है। उनका कहना है कि चाहे कोई विश्वास करे या नहीं, यह सच है और कुछ भी नया नहीं है। फेलिप ने कहा कि उनकी हाइट छह फुट पांच इंच है, जो लोग अक्सर मजाक करते हैं।

फेलिप ने कहा कि मैं लोगों को पहले से बता दूंगा जब भी जाऊंगा ताकि ऐसी अफवाह न फैलें। लेकिन पहाड़ी पर दिखने वाली आकृति किसकी है? ये वीडियो फिर से वायरल हो रहा है क्योंकि लोग एलियन होने और उनके धरती पर आने की चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका ने पहले भी एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें एलियन को देखा गया था।

यह भी पढ़ें :http://Viral Video: नशे में टल्ली लड़की को घर लेकर पहुंचे युवक, जानिए मामला…

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Related Articles

Back to top button