Bihar

Patna: होटल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, कर्मचारियों ने दी पुलिस को ख़बर, जानिए पूरा मामला…

पटना जंक्शन के निकट एक होटल के कमरे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि युवा ने होटल में तीन दिन पहले चेक इन किया था। इसके बाद से वह घर नहीं गया था। 14 दिसंबर, 2023 गुरुवार को होटल के कर्मचारियों ने कमरे से बदबू आने के बाद उसे खोला तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद वहां भयानक हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पकड़कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

होटल के कमरे में मिला शव

सूत्रों के अनुसार मृतक के पास मिले सामान से कोतवाली पुलिस ने उसकी पहचान की है। मृतक का नाम वासुकीनाथ शर्मा बताया गया है और वह झारखंड के देवघर जिले में बरही में रहता था। पुलिस ने बताया कि उसका शव जंक्शन के पास चल रहे आदर्श होटल के कमरे से बरामद किया गया है। जैसे ही होटल के कर्मचारियों ने शव को कमरे में लटका हुआ देखा तो फौरन पुलिस को सुचित कर दिया जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच कर मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।

होटल के कर्मचारियों ने दी पुलिस को ख़बर

होटल कर्मचारियों के बताया की वह पिछले 10 दिसंबर को होटल में पहुंचा था। उसके बाद वो घर ही नहीं गया और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। कर्मचारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति के कमरे से आज गंध आने लगी तो मामला पेचिदा सा लगने लगा। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो वहां उस व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद वो घबरा गये और तुरंत पुलिस को सुचित किया। फिलहाल, पुलिस कमरे की तलाशी कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- कमाई का सुनहरा मौका, इन शेयरों में निवेश से कर करते हैं अपनी जेब भारी, अभी से कर लें तैयारी…

Related Articles

Back to top button