बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

भारत दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम : राजनाथ सिंह

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज को विभाजित करने वाली विचारधाराओं से आगाह किया। सिंह ने कहा कि ऐसी विचारधाराओं को सिरे से खारिज कर दिया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सिंह ने देश की बढ़ोत्तरी के लिए स्वैच्छिक योगदान पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने स्वेच्छिक योगदान और कानूनी देनदारियों के बीच अंतर समझाया। सिंह ने कहा कि देश के कल्याण के लिए स्वेच्छा से दिए गए 5 रुपये भी कर के 100 रुपये से कहीं अधिक गहरा जुड़ाव रखता है। सिंह ने कहा कि आम आदमी हो या सरकार सबका मूल उद्देश्य तो एक बेहतर राष्ट्र की स्थापना करना ही होना चाहिए।

भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है

सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के विकास का इंजन बन गया है और दूसरे देशों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम बन गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्टी (फिक्की) की 96वीं आम सभा को शनिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अब अन्य देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि विकास और वितरणात्मक न्याय के बीच कोई असंगत समझौता नहीं है। यानी, सभी नागरिकों को उचित अवसर प्रदान देते हुए विकास दर में तेजी लाना और दोनों को एक साथ हासिल करना संभव है।

सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती

राजनाथ ने कहा कि सरकार एक विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। लेकिन, सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें इस देश के कारोबारियों और विचारकों के समर्थन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – Winter Fashion Trends 2023: सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश तो, महिलाएं इन Woolen Cloths को जरूर ट्राई करें

Related Articles

Back to top button