Rajasthan Election 2023 News: गहलोत की खुद की गांरटी नहीं है, वह दूसरों को क्या गांरटी देंगें-अमित शाह

Rajasthan Election 2023 News: गुरूवार के दिन केंद्र मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार नाकाम और विपल रही । जिससे साफ पता चलता है कि इस बार बीजेपी की सरकार आनी तय है।
अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा वार
बता दें कि अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति की है। कांग्रसे की इसी तुष्टीकरण ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। मैं पिछले 6 महीने से राजस्थान में लगातार घूम रहा हूं और अशोक गहलोत सरकार की नाकामी देख रहा हूं.” अमित शाह ने राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार और क्राइम का मुद्दा भी उठाया और अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।
मोदी अच्छा सीएम देंगे – अमित शाह
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी में अभी ये लड़ाई ज्यादा चल रही है कि कौन सबसे अधिक निकम्मा है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि राजस्थान में अगली सरकार बीजेपी की बन रही है। जनता ने कांग्रेस की विदाई का मन बना लिया है। मोदी जी राजस्थान को अच्छा सीएम देंगे। हमारा हर एक कार्यकर्ता सीएम है.”
अशोक गहलोत का एक ही अजेंडा
लाल डायरी राजस्थान में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है। जनता राजस्थान सरकार से परेशान हैं। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में गबन के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं। गहलोत की खुद की गांरटी नहीं है, वह दूसरों को क्या गांरटी देंगें। अशोक गहलोत का एक ही अजेंडा है और वो है वैभव गहलोत को सीएम बनाना।
FOLLOW ON US : https://twitter.com/HindiKhabar