Madhya Pradesh

MP News: कमलनाथ बोले- ‘बीजेपी को आ रही है सीएम चेहरा घोषित करने में शर्म’

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अब करीब आ चुके है। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी है। जहां एक तरफ बीजेपी जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। तो वहीं कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बीजेपी को सीएम का चेहरा घोषित करने में शर्म आ रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा शिवराज को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती है।

अमित शाह, मोदी आएंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे। पार्टी का बोलेंगे लेकिन शिवराज के चेहरे पर नहीं बोलेंगे, यह दुख की बात है। कमलनाथ ने मोदी के भोपाल से जुड़े सवाल के जवाब में यह बात कही। वे आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित साहू तेलिक राठौर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे। सरकार के बार बार कर्ज लेने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कितने ठेके दिए हैं। कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिए। सब ओपन है, कितनी रिश्वत ली है। मेरे पास पूरी जानकारी है।

दिग्विजय से खुद किया पोस्टर में आने से इंकार

जन आक्रोश यात्राओं में कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी पर कमलनाथ ने कहा कि सब दावेदारी की नारेबाजी है, इसमें कौन सी गलत बात है। कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करे। दिग्विजय के जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मैं छिंदवाड़ा गया था वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं। हमने सात टीमें बनाई हैं वह लोग यात्रा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम न रखने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: 500 साल पुरानी गोबर के गणेश, पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

Related Articles

Back to top button