Uttarakhand

अगले तीन दिनों तक पहाड़ों में बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Dehradun: प्रदेशभर में बुधवार को बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अधिक्तर जिलों में हलकी बारिश की संभावना जताई है। लेकिन पहाड़ी इलाकों पर मौसम विभाग ने खास तौर पर येलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ इलाकों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुछ पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. हालाँकि, मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहेगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 6-8 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालाँकि, मानसून की गति कम होने के कारण भारी बारिश नहीं होगी।

ऐसा रहा था राजधानी दून का हाल

मंगलवार को राजधानी दून में चिलचिलाती धूप के चलते दिन में गर्मी ने लोगों को सताया। वहीं, अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छह सितंबर को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड का विधानसभा सत्र होगा जल्द संपन्न, अनुपूरक बजट होगा पेश

Related Articles

Back to top button