
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा चंपावत के दुबचौड़ा क्षेत्र के लाधोली पहुचें। जहां मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव’ के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें कि देश की आजादी के 76 वर्ष होने के बाद किसी राजनेता ने पहली बार चंपावत जनपद के दुबचौड़ा क्षेत्र का दौरा किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखाने को मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ भूमि की सुरक्षा करना उनकी सरकार का संकल्प है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री सशक्त बहन योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा।
चंपावत को आदर्श जिला बनाने की तैयारी
प्रधानमंत्री मोदी भी उत्तराखंड पर विशेष ध्यान रखते है। उत्तराखंड हिमालयन राज्यों का प्रतिनिधित्व किया करेगा। वहीं चंपावत जनपद का विकास भी जनपद को आदर्श जिला बनाने की दृष्टि से किया जा रहा है। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं का बड़ा योगदान है। चंपावत जनपद में शीघ्र ही शोभन सिंह जीना केंपस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के सभी धार्मिक स्थलों को मंदिर माला मिशन के तहत जोड़ा जा रहा है। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सितंबर माह में महाकाली नदी में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद के विकास के लिए कुल 174 घोषणाओं में से 70 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं बाकी बची घोषणाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। दुबचौड़ा क्षेत्र में बनने वाले जीआईसी का नाम शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और शुभकामनाएं भी दी। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सामान्य गैस सिलेंडर में ₹200 एवं उज्जवला गैस कनेक्शन सिलेंडर में ₹400 कम करके देश की माता बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है।
ये भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर CM योगी का मां-बहनों को बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर आज से 200 रुपये सस्ता