
OMG 2 First Day Collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया।
लंबे समय बाद OMG का दूसरा पार्ट अक्षय कुमार फैंस के बीच लेकर आए हैं। ओह माय गॉड 2 को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले हैं। फिल्म के कंटेंट, एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिटर्न देकर जाएगी।
कैसा रहा फिल्म ता पहले दिन का कलेक्शन?
फिल्म 11 अगस्त यानी इसी हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन ही 9 से 10 करोड़ रुपये कि कमाई की है। अभी ऑफिशियल आंकड़ा आना बाकी है। बता दें कि फिल्म का मुकाबला गदर 2 जैसी फिल्म से है। इस फिल्म के कंटेंट की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कि फिल्म गदर 2 के पहले दिन 40 करोड़ कमाई करने की खबरें हैं।
बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन अमित राय ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। साथ ही यामी गौतम भी अहम किरदार निभा रही हैं। अक्षय की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है वो भी कई कट्स के बाद।
थिएटर्स में लौट रहे हैं दर्शक
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सूखा खत्म हो रहा है। कोरोना के बाद यानी 2022 में दर्शकों ने एक तरह से सिनेमाघरों (बॉलीवुड फिल्म) से मुंह मोड़ लिया था, लेकिन 2023 बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित हो रहा है। OMG 2 इस साल की 8वीं बड़ी फिल्म है जिसकी ओपनिंग इतनी शानदार हुई है।
ये भी पढ़ें: Jaya Prada को हुई 6 महीने की जेल, 5000 का जुर्माना भी लगा, जानिए क्या है वजह