Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

दिल्ली के बाद अब यूपी में भी बाढ़ ने मचाया कोहराम, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी

बारिश और बाढ़ ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली में आये बाढ़ से अभी राहत मिली भी नहीं थी कि यूपी में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यूपी के गौतमबुद्ध नगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा जैसे जनपदों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है तो वहीं कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के सेक्टर-125, सेक्टर 135, सेक्टर 90 की कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। यमुना नदी का पानी यहां के घरों और खेतों में भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बतादें यूपी में गंगा, यमुना, काली और कृष्णा नदी का जलस्तर कई जिलों में खतरे के निशान को पार कर गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में 17 जुलाई तक सामान्य से 43% अधिक बारिश और मध्य भारत में 4% अधिक बारिश हुई है। ऐसे में उत्तरी राज्यों से बहने वाली नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

इसी के साथ बतादें यमुना का पानी आगरा में ताजमहल तक आ चुका है। मथुरा में यमुना डेंजर लेवल से 1 मीटर ऊपर बह रही है। इसके चलते नदी के आस-पास के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। 52 कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। अब तक 500 लोगों को NDRF ने सुरक्षित राहत शिविर में पहुंचाया है। इसके अलावा अभी भी बहुत सारे लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: शराब के नशे में गाय को बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button