Haryana

हरियाणा को CM मनोहर लाल का बड़ा तोहफा, 2741 करोड़ की 347 परियोजनाओं की देंगे सौगात

समान विकास के संकल्प के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य को कई बड़े तोहफे देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि फिरोजपुर झिरका से कल यानी मंगलवार (18 जुलाई) को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को 2741 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। राज्य को सीएम की ये सौगात अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है।

सीएम मनोहर लाल देंगे कई बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य के विभिन्न जिलों में 347 से अधिक परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। सीएम 1279 करोड़ की 157 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तो वहीं 1462 करोड़ की 190 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल नूंह जिले के लिए 263 करोड़ की लागत की रैनीवेल सिंचाई योजना की सौगात देंगे।

आपको बता दें कि 305 करोड़ की लागत से सालावास की JLN फीडर आरडी 0 से 343100 के रिहैबिलिटेशन का कार्य कराया जाएगा। सीएम की सौगात से फिरोजपुर झिरका के 80 से अधिक गांवों के को फायदा मिलेगा। गुरुग्राम के वाटिका चौक, सोहना रोड से NH 48 तक के ड्रेनेज सिस्टम का भी 105 करोड़ की लागत से नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फिरोजपुर झिरका में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम राज्य में भाजपा की नौ साल की सरकार के दौरान इन इलाकों में हुए कामकाज का ब्योरा रखेंगे।

CMO ने किया ट्वीट

इसकी जानकारी हरियाणा सीएमओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है। ट्वीट में लिखा है मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आगामी 18 जुलाई को फिरोजपुर झिरका, नूंह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश को ₹2,741 करोड़ की 347 नई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात।

ये भी पढ़ें: Haryana: बाढ़ के चलते 4 दिनों तक भूखे-प्यासे रहे लोग, छत को बनाया आशियाना

Related Articles

Back to top button