Bihar

योग करते समय गिर पड़े केंद्रीय मंत्री; वैशाली में तबीयत बिगड़ी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग कर रहे बिहार के 66 वर्षीय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बीगड़ने लगी। जिसके कारण योगा करते समय वे गिरने लगे। आस-पास खड़े लोगों ने निढाल हो रहे पशुपति को संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार के वैशाली में बुधवार को एक सामूहीक कार्यक्रम में योगा करने के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ने लगी। वे योगा करते हुए अचानक से निढाल होने लगे। उन्हें गिरता देख आस-पास मौजूद लोगों ने सहारा दिया। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS असप्ताल में भर्ती कराया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी गड्ढे में डुलक गई थी। इसके कारण से उन्हें कमर में दर्द है। नस में भी दिक्कत हुई है। इसलिए मैं अधिक देर तक नहीं बैठ पाया, आज योग दिवस था। इसमें शामिल होना जरूरी था। पटना में डॉक्टर भरत कुमार से इलाज करवा रहा हूं। अब दिल्ली जाकर AIIMS में जांच करवाऊंगा।

स्थानीय लोगों कहना है कि भारी बीमारी से जूझ रहे 66 वर्षीय केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचाकन बिगड़ गई। लोगों ने सोफे पर बैठाया तब जाकर कुछ आराम महसूस हुआ। इसके बाद फौरन डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टरों ने जांच की और बेहतर इलाज के लिए AIIMS जाने की सलाह दी।

ये भी पढ़े: बिहार में गर्मी का कहर, मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा कि श्मशान में कम पड़ गईं लकड़ियां

Related Articles

Back to top button