बड़ी ख़बर

AAP हरियाणा से शुरू करेगी 4 राज्यों का चुनावी कैंपेन, सीएम केजरीवाल और पंजाब CM भी होंगे शामिल

देश के चार राज्यों के चुनावी कैंपेन का आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा से आगाज करने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए 8 जून को राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले जींद में एक मेगा रोड शो का आयोजन किया है। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आएंगे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस रैली में हरियाणा के बड़े चेहरों के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी देश के 4 राज्य हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर फोकस कर रही है। हालांकि हरियाणा से पहले तीन राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपने संगठन की घोषणा कर चुकी है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा को स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘नए संसद भवन की कोई जरूरत नहीं है,’ उद्घाटन से पहले बोले नीतीश कुमार

Related Articles

Back to top button