Rajasthan

2,000 की नोटबंदी पर CM अशोक गहलोत ने सरकार से पूछा- क्या है इसके पीछे का राज

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। बैंक के इस फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार यह बताए कि उसे ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा? इसके पीछे के रहस्य को सरकार को जनता को बताया चाहिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नोट जमा कराने के लिए समय सीमा देने को सही कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इससे पहले ऐसा न करके बहुत बड़ी गलती की थी। वह एक बहुत बड़ा ब्लंडर था।

उन्होंने कहा कि देश में पहले भी एक हजार के नोट बंद किए गए थे, लेकिन तब जनता को इस जमा कराने के लिए समय दिया गया था। बाजार में बहुत समय पहले से ही दो हजार के नोट गायब हो जाने के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर दो हजार के नोट मार्केट से गायब हो गए थे तो यह जांच का विषय है। इसका जवाब आरबीआई को देना होगा। उसे इसका जवाब देश की जनता को देना चाहिए।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि ये वैध मुद्रा बनी रहेगी। रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने बताया कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) में बने रहेंगे। यानि कि जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा।

Related Articles

Back to top button