Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड

Mann Ki Baat: आज 30 अप्रैल, 2023 को प्रसारित होने जा रहा है। ‘मन की बात‘ के 100वें एपिसोड का प्रसारण। पीएम मन की बात को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
प्रदेश के बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार सेंटरों में इसके प्रसारण की अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है। हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में सम्मिलित हैं।
साथ ही साथ, प्रदेश भर के विभिन्न सामजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सभी सांसद, विधायक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की संवाद शैली का प्रभाव यह भी रहा है कि आम जनता के बीच बेहतर तरीके से कनेक्ट करते हुए, वे श्रोताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने में भी सफल हुए है।
यही कारण है कि पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व के प्रति की आम जनता में भरोसा बढ़ता ही जा रहा है। यही नहीं नागरिकों से सीधी बात तथा प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उनके मार्गदर्शन के कारण दिनों-दिन मन की बात के श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियाँ और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे, उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग उन्होने किया है।
उन्होने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास भी किया है।
मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को भी गति दी है। मन की बात कार्यक्रम ने आम लोगों के मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है।
ये भी पढ़ें: ‘यूपी में अब क़ानून राज, किसी का धर्म और जाति नहीं देखती भाजपा: योगी आदित्यनाथ
रिपोर्ट – अवधेश सिंह, संवाददाता लखनऊ