कांग्रेस विधायक ने पुलिस से कहा- मुझे गोली मारो, कार्यकर्ताओं के साथ दे रहे धरना  

Congress MLA

Congress MLA

Share

पूर्व मंत्री और जबलपुर से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) लखन घनघोरिया ने छाती ठोकते हुए पुलिस से कहा- मारो गोली… गोली मारो…। वे  अपनी शर्ट  के बटन खोल गोली मारने का कहते रहे।  ये पूरा मामला जबलपुर के हनुमानताल थाने का है। विधायक यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ  करीबन 4 घंटे तक  धरने पर बैठे रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया।

घनघोरिया का ये आरोप है कि बिना किसी वजह के उनके कार्यकर्ताओं को थाने में रखा था। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को छोड़ा तब धरना खत्म हुआ। तभी विधायक ने पुलिस पर आरोप भी लगाए।

नाबालिग लड़की को ले गया था युवक

हनुमानताल थाना के मक्का नगर से गुरुवार को एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर चला गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आसिफ कादरी के घर पर लड़का, लड़की बैठे हुए थे। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक लड़का-लड़की वहां से जा चुके थे। पुलिस पूछताछ के लिए आसिफ कादरी को थाने ले आई। यह जानकारी स्थानीय पार्षद को मिली तो उन्होंने विधायक लखन घनघोरिया को बता दिया। इसके बाद घनघोरिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरना दे दिया।

पूर्व मंत्री का कहना था कि हमारे जिस कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ा है उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की को ले जाने वाले का दोस्त है, इसलिए पुलिस उसे पकड़ लाई और घंटों तक थाने में बैठा रखा।

विधायक की नाराजगी दूर कर दी- सीएसपी

पूर्व मंत्री को लेकर सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि हनुमानताल थाना पुलिस कि कार्यप्रणाली को लेकर उनकी कुछ नाराजगी थी जिसे दूर किया जा रहा है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से भी अब पुलिस संवाद करेगी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री के विषयों को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी डाला गया है।

ये भी पढ़े: MADHYA PRADESH बीएम फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल की मौत, छात्र ने जलाया था जिंदा

अन्य खबरें