भाजपा 3 फरवरी को 35 रैलियों के साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव अभियान शुरू करेगी
भाजपा शुक्रवार को 35 रैलियों के साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राज्य में अभियान की शुरुआत करेंगे।
नड्डा त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली कर मेगा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक विजय संकल्प रैली के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री राज्य में 35 छोटी-बड़ी रैलियां कर भगवा दल के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर सकती है। विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 44 फीसदी वोट हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी।