Madhya Pradeshराजनीति

MP: कटनी की निर्दलीय मेयर भाजपा में हुई शामिल

कटनी: बागी मेयर प्रिती सूरी ने थामा भाजपा का दामन। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज ने दिलाई सदस्यता। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट ना मिलने पर बग़ावती तेवर दिखाया था। प्रिती ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी ज्योति दिक्षित को 45648 वोटों से हराया। 5 हज़ार वोटों से चुनाव जीतकर प्रिती सूरी कटनी की मेयर बनी। इस निकाय चुनाव में भाजपा को 45 में से 27 और कांग्रेस को 15 सीट मिली थी, वही 3 सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता था। जिसके बाद भाजपा ने उन्हे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

भाजपा की बढ़ेगी ताकत

प्रिती की राजनितिक ताकत का अंदाजा तब ही लग गया था, जब उनके सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओ को प्रचार करना पड़ा था। प्रिती इससे पहले 2009 व 2014 में पार्षद और MIC (मेयर इन काउंसिल) की सदस्य रह चुकीं है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा भाजपा प्रिती जी का परिवार है। वह फिर से शहर के बेहतर विकास के लिए उनका ह्दय से स्वागत करते है।

Related Articles

Back to top button