Shradhha Murder Case Update: आफताब का नार्को टेस्ट करेगी दिल्ली पुलिस, 50 सवालों की बनाई सूची

श्रद्धा मर्डर केस दिन ब दिन उलझते जा रहे है और हर रोज कुछ न कुछ तथ्य भी निकल कर सामने आ रहे है। मुंबई की युवती श्रद्धा मर्डर केस में कानून की कसौटी पर कसे जाने वाले सबूतों की तलाश में सोमवार को आरोपी ब्वॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट होगा। बताया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या क्यों की? उसके शरीर के टुकड़े कहां-कहां पर फेंके? हत्या करने की नौबत क्यों आई? क्या वह नशा करता है? इसके अलावा पुलिस कई बड़े और अहम सवालों के जवाब आफताब से लेने की कोशिश होगी।
गौरतलब है कि नार्को टेस्ट अमूमन हत्या से जुड़े मामले में होता है, जिसकी मदद से बेहद हाईप्रोफाइल या उलझा देने वाले मामलों की जांच में मदद मिलती है। श्रद्धा मर्डर केस में भी दिल्ली पुलिस कई सवालों के जवाब लेने के बाद या इसके जरिये जांच में तेजी ला सकती है।
ये हो सकते है सवाल –
- आफताब की श्रद्धा से कब मुलाकात हुई?
- आफताब को श्रद्धा से प्यार कब हुआ?
- आफताब श्रद्धा से शादी क्यों नहीं करना चाहता था?
- आफताब की अब तक कितनी गर्लफ्रेंड हैं?
- क्या इससे पहले भी उसने किसी लकड़ी की हत्या की?
- क्या आफताब के और भी लड़कियों से शारीरिक संबंध थे?
- क्या आफताब अपने माता-पिता के संपर्क में था?
- आफताब के अपने माता-पिता से कैसे रिश्ते थे?
- आफताब श्रद्धा को दिल्ली में किस मकसद से लेकर आया था?
- क्या सिर्फ शादी को लेकर ही दोनों के झगड़े होते थे?
- क्या आफताब गांजे का सेवन करता है?
- क्या वह बचपन से गुस्सैल स्वभाग का है ?