
दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर आप, भाजपा और कांग्रेस मैदान में हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव 250 वार्ड पर होना है। ऐसे में तीनों ही पार्टियां चुनाव के लिए जोरों- शोंरों से लगी हुईं हैं। सबसे पहले आप पार्टी ने बाजी मारते हुए पहले 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की इसके बाद 116 लोगों की अंतिम सूची जारी करते हुए आप पार्टी पहले पायदान पर रही।
कांग्रेस ने दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। pic.twitter.com/T7WeM0Ssgi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2022
इसके बाद भाजपा ने भी पहले भाग में 232 उम्मीदावारों की सूची जारी की और दूसरे भाग में 18 नामों के उम्मीदावारों की अंतिम सूची जारी की और अब कांग्रेस ने भी राजधानी में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।