Himachal Elections: कांगड़ा से PM मोदी ने भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस यानी घोटाले और भ्रष्टाचार की गारंटी

PM Modi in Kangra
Share

Himachal Assembly Elections 2022: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होनें कांगड़ा (PM Modi in Kangra) के चंबी मैदान से यहां की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।

कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने शासन काल में केवल 15 घर बनाए

हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी (PM Modi in Kangra) बोले कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई। कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है।

भाजपा जो कहती है उसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है

पीएम (PM Modi in Kangra) ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती। कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी कांग्रेस यानी घोटाले और भ्रष्टाचार की गारंटी कांग्रेस यानी विकास में रोड़े की गारंटी।