Chandra Grahan 2022: आठ नवंबर यानि कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ये काम बिल्कुल भी न करें

Chandra Grahan 2022
Share

Chandra Grahan 2022: देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नंवबर यानि मंगलवार को देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा।

आठ नवंबर यानि कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल की आखिरी चंद्र ग्रहण

साथ ही आपको बता दें भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) दिखेगा। भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लगेगा। आपको बता दें कि 25 अक्तूबर को लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी दिवाली के अगले दिन पर कार्तिक अमावस्या तिथि पर लगा था।

भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण

आपको बता दें कि भारत में यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ा था। 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण की शुरूआत भारत में शाम 05 बजकर 28 मिनट से होगी और इसका समापन 06 बजकर 19 मिनट पर होगा।

ये काम बिल्कुल भी न करें

शास्त्रों में सूतक काल (Chandra Grahan 2022) को अशुभ माना गया है इसलिए सूतक लगने पर पूजा-पाठ,धार्मिक अनुष्ठान और शुभ काम नहीं किए जाते हैं। मंदिर के पट बंद दो जाते हैं। ग्रहण में न तो खाना पकाया जाता है और न ही खाना खाया जाता है।

अन्य खबरें