भुखमरी के मामलों में भारत की हालत फिर हुई खस्ता, Global Hunger Index में भारत पाकिस्तान से भी नीचे फिसला

एक तरफ भारत विकास की दौड़ में लगातार आगे बढ़ने के प्रयास में लगा हुआ है, लेकिन कहीं न कहीं भारत अपनी मूलभूत जरूरतों में कहीं न कहीं पीछे चल रहा है। भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 के आंकड़ों में भारत छह पायदान और नीचे खिसककर 121 देशों में से 107वें स्थान पर पहुंच गया। बता दें कि वैश्विक सूची में भारत दक्षिण एशियाई देशों में से सिर्फ युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से बेहतर है। बड़ी बात तो ये है कि भारत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी इस मामले में
Read Also: आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर चाकुओं से हुआ हमला, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2022 की सूची में भी भारत को प्रकाशकों ने काफी निचला पायदान दिया है। भारत 121 देशों की सूची में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले साल 2021 में भारत को 101 रैंकिंग दी गई थी। पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया है। हैरत की बात है ये सभी देश भारत से ऊपर हैं। पांच से कम स्कोर के साथ 17 देशों को सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच स्थान दिया गया है।