बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने बीच सड़क पर लगाए पुश-अप्‍स वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच सड़क पर पुश-अप्‍स लगाते नजर आए। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस यूनिट के प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और एक बच्चा भी मौजूद  था। इस घटना की तस्‍वीर को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है। यह फोटो और वीडियो धुएं की तरह वायरल हो रहा है। इसमें केवल राहुल गांधी ही सही तरीके से पुश-अप्‍स लगाते दिख रहे हैं। इससे उनके मानसिक और शारिरीक अवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी  इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा (congress Bharat Jodo Yatra) अभियान के तहत पदयात्रा पर हैं। बता दें कि 150 दिनों तक चलने वाला कांग्रेस का यह अभियान कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक 12 राज्‍यों से होकर गुजरेगा। इस दौरान राहुल गांधी और उनके सहयात्री तकरीबन 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कई फोटो और वीडियो वायरल हुई हैं।

Related Articles

Back to top button