मनोरंजनवायरल

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के गालों को चूमा, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री बड़े दिनों बाद फिर से चर्चा में हैं, वैसे तो फिल्म स्टार्स कुछ भी करते हैं उसको सुर्खियों में आना तय ही माना जाता है। एक बार फिर से  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश में भी अपना जलवा बिखेर रहीं हैँ। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं और इसके अलावा वो फिल्मों के साथ ही साथ अन्य इवेंट्स में भी समय समय पर शिरकत करती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (Global Citizen Festival) को होस्ट किया था। इवेंट के दौरान प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) को स्टेज पर किस भी किया, जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर धुंए की तरह फैल रहा है ।

निक- प्रियंका ने सार्वजनिक Kiss

शनिवार को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस इवेंट को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जो जोनस, प्रियंका को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का अंबेसडर कहकर बुलाते हैं और इसके बाद निक कहते हैं, ‘और मुझे उसे अपनी पत्नी कहने का सम्मान है।

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि ‘तो आप लोग कृपया स्वागत करें प्रियंका चोपड़ा जोनस का।’  बता दें प्रियंका को जोनस ब्रदर्स ने स्टेज पर बुलाया। निक ने बड़े ही गर्व के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया और जब एक्ट्रेस पहुंची तो निक ने बड़े ही प्यार के साथ अपनी पत्नी को किस किया और फिर स्टेज से चले गए फिर क्या था चारो तऱफ इन लोगों के प्यार के इजहार की चर्चा होने लगी।

Related Articles

Back to top button