
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) की ‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)ने राष्ट्रपति भवन में दौरा किया और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात की है। इनके अलावा कई और बीजेपी नेताओं ने भी मूर्मू से मुलाकात की है।
इससे पहले सुबह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति से उनके दो विभागों के राज्य मंत्रियों- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला के साथ दौरा किया।
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगा मिलने का वक्त
वही खबरों के मुताबिक ‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ टिप्पणी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने का वक्त मांगा है। उन्होंने बताया कि वो खुद मुर्मू से माफी मांगने जाएंगे। हालांकि अब तक उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया गया है।
बता दें कि गुरूवार को संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांफी मांगने पर काफी बवाल मचा हुआ था। क्योंकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन जौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कुछ विवादित बयान दिया था।
‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध करते हुए मीडिया से बात करते हुए मुर्मू को दो बार ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया लेकिन तीसरे मौके पर ‘राष्ट्रपति’ का इस्तेमाल किया। चौधरी ने अपने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” इस बयान को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।
इस पर सांसद में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोक भी हुई। सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने बाद सदन के बाहर सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की तीखी बहस हुई है। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से ‘Dont talk to me’ तक कह दिया।