
Entertainment News: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस चुकी हैं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है ‘तेहरान’। मानुषी ने जॉन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार संग बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की नई फिल्म से लुक रिवील हो गया है। जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म तेहरान (Tehran) में अब मानुषी एक्शन करती नजर आएंगी।
जॉन अब्राहम के साथ एक्शन करती नजर आएंगी मानुषी छिल्लर
सोशल मीडिया पर एक्टर जॉन अब्राहम ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिन में मानुषी (Manushi Chhillar) एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने हाथ में काफी स्वैग से बंदूक को पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स मानुषी के लुक को पसंद कर रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम ने भी सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में जॉन और मानुषी एक साथ नजर आ रहे हैं और दोनों ने ही एक्शन का पोज देते हुए हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है।
फिल्म ‘तेहरान’ में हुई एक्ट्रेस की एंट्री
बता दें कि ‘तेहरान’ का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। फैंस इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि मानुषी (Manushi Chhillar) इस फिल्म के बाद ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनेता विक्की कौशल के साथ दिखाई देगी।