राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे की शिवसेना देगी समर्थन

Share

President Election: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर नया सियासी रंग घुलने लगा है। आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उसी को लेकर सियासी गलियारों में काफी शोर भी तेजी से चल रहा है। तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का अपना समर्थन करेगी।  बता दें ठाकरे ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और आदिवासियों सहित अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस बात की औपचारिक घोषणा अब कर दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, देवभूमि में जल्द बनेगी फिल्म सिटी

NDA की प्रत्याशी के समर्थन में उतरी शिवसेना

देश के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रोपदी मुर्मू की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रहे है। दूसरी ओर बिहार की राजनीति में विशेष ओहदा रखने वाले यशवंत सिन्हा भी सुर्ख़ियों में हैं। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा विपक्ष के  द्वारा मैदान में उतारे जाने वाले राष्ट्रपति के उम्मीदवार हैं। लेकिन जबसे शिवसेना से कुछ विधायक बागी हुए हैं,  उसके बाद से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी बहस तेज हो गई है। राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे थे, कि शिवसेना यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। लेकिन आपको बता दें कि मामला उल्टा पड़ गया है। शिवसेना ने औपचारिक रुप से ऐलान किया की हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

संजय राउत पड़े अलग थलग

संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो उनकी पार्टी में ही उनका अंसिक विरोध शुरू हो गया है। उसका कारण है संजय राउत का यशवंत सिन्हा की तरफ झुकाओ। जबकि शिवसेना के अन्य नेता राजनीति से ऊपर उठकर एक आदिवासी महिला का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। अब ये तो आने वाला समय बताएगा कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरवासियों को दी 464 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात