
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा विदुर ने 5 हजार साल पहले बिजनौर की इस धरती को अपना केंद्र बिंदु माना था। महात्मा विदुर की साधना से पवित्र इस धरती पर जन्म लेने और सेवा करने का हम सभी को सौभाग्य मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बोले इन्होंने (सपा, बसपा और लोक दल ने) निर्दोश लोगों को मरवाया, झूठे मुकदमे दर्ज़ कराए हैं। जब मुजफ्फरनगर का दंगा हो रहा था तब 2 लड़कों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) की जोड़ी कहां चली गई थी? एक लखनऊ से दंगा करवा रहा था और एक दिल्ली से तमाशा देख रहा था।
इन्होंने झूठे मुकदमे दर्ज़ कराए
आगे उन्होनें कहा पांच साल पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या हुआ करती थी। दंगा, पलायन यहां की पहचान बन चुकी थी। पर्व पर रोक लगा दी जाती थी। सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी से यहां हर कोई परेशान था।









