Jharkhandबड़ी ख़बर

धनबाद: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

झारखंड: झारखंड के धनबाद में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार ड्राइवर, 1 बच्चा दो महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के निकट ये दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार की गति तेज होने की वजह से चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। धनबाद के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के बड़े पदाधिकारी खुद इसकी जांच कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोगों को इसकी सूचना दे दी गयी है। 

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वहीं गोविन्दपुर थाना के थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि सभी लोग संभवत एक ही परिवार से थे और रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थें। संभवत किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थें। परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है।घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button