Delhi NCROther Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

PM मोदी के प्रति जनता का विश्वास और जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कर्मठता का जीवंत उदाहरण: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए कहा कि 19 प्रदेशों में 265 ज़िलों को कवर किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने टीम का गठन किया था। इसमें शहीदों से जुड़े स्थल, उनके परिवार के लोगों से मिलना,स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व स्थान रखने वाले महत्वपूर्ण जगहों को स्पर्श करने का प्रयास किया गया।

https://twitter.com/BJP4India/status/1434065473063165955?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1434065473063165955%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FBJP4India2Fstatus2F1434065473063165955widget%3DTweet

आगे सुधांशु त्रिवेदी बोले कि 15 अगस्त से पार्टी के द्वारा नवनियुक्त मंत्रियों का अपने-अपने क्षेत्र तक जाने का एक विस्तारित कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इस जनआशीर्वाद यात्रा में 24,000 किलोमीटर की यात्रा हुई और 5000 से अधिक कार्यक्रम हुए।

जन आशीर्वाद यात्रा करीब 24,000 किमी की रही : त्रिवेदी

साथ ही उन्होनें कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा करीब 24,000 किमी की रही। इसमें 5,000 से अधिक कार्यक्रम हुए। ये प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का विश्वास और जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कर्मठता का जीवंत उदाहरण है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1434064118512640000?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1434064118512640000%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FBJP4India2Fstatus2F1434064118512640000widget%3DTweet

इसी के साथ त्रिवेदी बोले कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद यात्रा के अपेक्षा से कहीं अधिक सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी मंत्रियों और इस यात्रा के संयोजकों को बधाई दी है। 15 अगस्त से नवनियुक्त मंत्रियों का अपने-अपने क्षेत्र में जाने का एक विस्तारित कार्यक्रम पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया।

Related Articles

Back to top button