Delhi NCROther Statesराजनीतिराष्ट्रीय

Onam 2021: ओणम के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- भाईचारे की मिसाल है ये त्योहार

Onam 2021: ओणम के पर्व के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को की शुभकामनाएं दीं है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ओणम के खास मौके पर सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं। ये त्योहार सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव की मिसाल है। इस पावन अवसर पर मैं सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और ख़ुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी इस अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सभी को ओणम के पावन त्योहार की शुभकामनाएं। फसल कटाई का ये सीजन सभी के जीवन में खुशहाली लाए।”

केरल का बहुचर्चित पर्व ओणम है जो कि फसल की कटाई के मौके पर मनाया जाता है। ये त्योहार दस दिनों तक चलता है। जिसकी शुरुआत 12 अगस्त से हुई थी और आज यानी 21 अगस्त को ओणम का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं बता दें कि 23 अगस्त को इस त्योहार का आखिरी दिन होगा।

जानिए क्यों मनाया जाता है ओणम का त्योहार

ओणम का त्योहार केरल के राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, राजा बलि के राज्य में केरल की प्रजा बेहद सुखी और संपन्न थी। माना जाता है कि वे साल में एक बार यहां अपनी प्रजा को देखने जरूर आते हैं। उन्हीं के आगमन की खुशी में ये ओणम का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन घरों को रंगोली और फूलों से सजाया जाता है। साथ ही ये त्योहार किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसान अच्छी फसल और अच्छी उपज के लिए इस त्योहार को मनाते हैं। नई फसल के आने की खुशी में भी ओणम पर्व मनाया जाता है। केवल केरल ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन केरल में फेमस सर्प नौका दौड़ का भी आयोजन होता है।

Related Articles

Back to top button