Other States

हिमाचल के किन्नौर में हाईवे पर भूस्खलन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में एक हाईवे पर भूस्खलन की ख़बर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इसमें एक बस और एक ट्रक मलबे में दब गए हैं।

हादसा रिकांग पियो-शिमला हाईवे पर हुआ है। इस दुर्घटना में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

अर्धसैनिक बल आईटीबीपी ने जानकारी दी है कि राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे के बारे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है- “अभी-अभी सूचना मिली है। मैंने अधिकारियों के निर्देश दे दिए हैं कि वहां रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाए। एनडीआरएफ़ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।”

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक़ गृह मंत्री अमित शाह ने किन्नौर जिले में रिकांग पियो-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बातचीत की है। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1425368955753877504?s=20

Related Articles

Back to top button