Chamoli Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी टनल हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद मृतकों के नाम सामने आए हैं. मृतकों में टिहरी जिले के गेंवाल निवासी प्रदीप सिंह पवार, चमोली के मुकेश, बिहार के दुर्लभ शर्मा, झारखंड के विजय और जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर शामिल हैं. लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन पीपलकोटी सुरंग में गुरुवार (13 अगस्त) को पानी और मलबा घुस गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
14 घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज
हादसे में घायल 14 लोगों में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी सुनील दीवान, झारखंड के हाबिल गुड़िया, निस्तार भिंगरा, विनोद सावना, दीना बैगरा, खेला राम बिसरा, पंजाब के छब्बा सिंह, हिमाचल के तिलक राज, बिहार के चन्दन कुमार, अवधेश, नन्दलाल, रोहित पाण्डे, छत्तीसगढ़ के पेन सिंह और गोविंद शामिल हैं.
इनमें से गोविंद को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि रोहित पांडे को श्रीनगर रेफर किया गया है. वहीं, बाकी सभी घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये सभी मजदूर टनल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान पानी घुसने से हादसा हो गया.
टनल में फंसे थे 22 श्रमिक
बता दें कि सुरंग के अंदर 22 श्रमिक फंस गए थे. इनमें से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें 6 को मृत घोषित किया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बचे हुए दो श्रमिकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के लिए रवाना हो गए हैं. वे घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







