क्या मुंबई इंडियंस में वापस जाएंगे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस लौट रहे हैं। IPL 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दैनिक जागरण ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन और 2023 में उपविजेता बनाया था।
हार्दिक पांड्या साल 2015 से लेकर 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की 4 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। चर्चा है कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी जाएगी।
रोहित शर्मा के लिए दूसरी भूमिका तय की जाएगी। मुंबई इंडियंस अब रोहित शर्मा पर भरोसा नहीं कर रही है। मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर गुजरात टाइटंस से वापस अपने साथ जोड़ेगी।
इस ख़बर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि गुजरात और मुंबई के बीच में हार्दिक पांड्या और जोफ्रा आर्चर का स्वैप किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं होगा, क्योंकि हार्दिक पांड्या को गुजरात ने 15 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया था, और जोफ्रा आर्चर के लिए मुंबई ने 8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं,
मुंबई इंडियंस के पर्स में सिर्फ 50 लाख रुपये बचे हैं, ऐसे में उनके लिए जोफ्रा आर्चर के स्वैप करने के बाद भी हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करना काफी मुश्किल है. हालांकि, आईपीएल ट्रेड की आखिरी तारीख 26 नवंबर है, लिहाजा दो दिनों के बाद पता चल जाएगा कि हार्दिक पांड्या किस टीम में रहेंगे।