उत्तर कोरिया में इस इमारत को क्यों कहा गया श्रापित, जानें मुख्य वजह

उत्तर कोरिया का 3000 कमरों वाला सबसे बड़ा होटल ‘रयुगयोंग’ दुनियाभर में मशहूर है इसकी ऊंचाई 1000 फीट है। देखने को तो यह बहुत ही आलीशान इमारत है लेकिन इसमें छिपे हैं कई रहस्य। इस इमारत का आकार देखने में पिरामिड जैसा है, लेकिन ये आलीशान होटल लंबे समय से खाली पड़ा है और इसीलिए इसे ‘भूतिया’ कहा जाने लगा है। इस होटल के निर्माण पर बहुत पैसे खर्च हुए लेकिन फिर भी यह आज तक शुरू नहीं हो पाया है। रयुगयोंग होटल का निर्माण किम-जोंग-इल ने कराया था। जो इसे दुनिया का सबसे आलीशान होटल बनाना चाहते थे। कहा जाता है कि किम-जोंग-इल की मां को ऊंची इमारतें बहुत पसंद थी और अपनी मां की इसी इच्छा पर किम-जोंग-इल ने इसका निर्माण कराया था।
इस होटल के निर्माण में बहुत सी रुकावटें आई लेकिन नए सिरे की शुरुआत के बाद इस पर लगभग 180 मिलियन डालर का खर्चा हुआ जिसके बाद ये पूरी तरह से बनकर तैयार हुई। ये इमारत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है। साल 2018 में इसमें सिर्फ एक बार ‘लाइट शो’ का आयोजन किया गया था। जिसमें कोरिया का इतिहास दिखाया गया। लेकिन उसके बाद से ये होटल वीरान पड़ा है और दुनिया में इसे ‘वीरान होटल’ के नाम से जाना जाता है।