देश के किस मुख्यमंत्री को सताया भारत में गृह युद्ध’ का डर जानें?

कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की है। मिली जानकारी के हिसाब से राहुल गांधी की 3,570 किमी यात्रा करेंगे और ये यात्रा 150 दिनों में खत्म हो जाएगी। इसी यात्रा से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा सियासी प्रहार किया है।
‘देश में हो सकता है गृह युद्ध’
कन्याकुमारी पहुंचे गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में जाति और धर्म के और मजहब के नाम पर घृणा फैलाने का काम बड़ा तेजी से हो रहा है। अगर इसे जल्द ही नहीं रोका नहीं गया तो ये गृह युद्ध होना तय है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ये बात एक प्रेस वार्ता के दौरान की है। भारत जोड़ो यात्रा उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। इसी कड़ी में गहलोत ने ये भी कहा कि’हम राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। देश के सामने कई चुनौतियां हैं। अगर राहुल गांधी पार्टी चीफ बनते हैं तो चुनौतियों का सामना करने में आसानी होगी।’
गहलोत ने लगाई मोदी से गुहार
इस प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक तंज कसते हूए कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से ‘भारत जोड़ो’ का नारा देने की जरूरत पड़ रही है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसा माहौल हुआ है जब नफरत, तनाव और हिंसा का प्रकोप चारो ओर दिखाई दे रहा है। हमारी पार्टी को इस बात की चिंता है गहलोत ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते रहे हैं कि आप अपील करें कि लोगों के बीच प्यार, भाईचारा और सद्भाव हो और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।