Other Statesबड़ी ख़बर

West bengal : STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो संदिग्ध को पकड़ा

West bengal : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आंतकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। मुर्शिदाबाद के नवादा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान साजिबुल इस्लाम (24) और मुस्तकीम मंडल (26) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि असम पुलिस के एसटीएफ से सूचना मिली थी।

प्रशासन ने उसका नाम हटा दिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अवैध रूप से रहता था। यह साजिबुल के घर पर रहता था। साजिबुल के बारे में बताएं तो बांग्लादेशी है। मुर्शिदाबाद में दो अलग जगहों की मतदाता सूचियों में उसका नाम दर्ज था। प्रशासन ने उसका नाम हटा दिया है। पूछताछ के लिए एक और संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन उसका नाम पता नहीं चला है। मुस्तकीम की बात करें तो साजिबुल से संबंधों के कारण गिरफ्तार किया गया है। वह 9वीं कक्षा का ड्रॉपआउट बताया जाता है।

आपको बता दें कि हाल ही में असम पुलिस एसटीएफ ने मुर्शिदाबाद के हरिहरपारा से दो आतंकी संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। इसमें मिनारुल शेख और मोहम्मद अब्बास शामिल है। बता दें कि एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। अब पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : हम पूरी स्पष्टता के साथ कह सकते हैं, विमान को रूस ने मार गिराया था : राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button