RajasthanUncategorized

चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम, 24 को शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति और राघव

आप सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों झीलों के शहर में 24 सितंबर को फेरे लेंगे। दो दिन के इस इवेंट का इन्विटेशन कार्ड भी सामने आया है। 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी का कार्यक्रम ‘द ताज’ लेक पैलेस में होगा और इसके बाद बारात ‘द लीला’ पैलेस होटल के लिए रवाना होगी। उदयपुर में पिछोला झील के किनारे स्थित ‘द लीला’ होटल में शादी के आयोजन होंगे। इसके अलावा लेक पैलेस से लेकर उदयविालास में भी बुकिंग कराई गई है। इन्विटेशन कार्ड के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परीणिति की चूड़ा सेरेमनी के साथ शादी की रस्में शुरू होंगी।

90s की थीम पर होगी संगीत सेरेमनी

चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी, बताते हैं कि इसमें 90 के दशक के गानों से शाम सजेगी। कार्ड के अनुसार 24 सितंबर को राघव बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे से रिसेप्शन और गाला डिनर होगा।

 VVIP होंगे शादी में शामिल

इस आयोजन में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। देश के कई प्रमुख नेता, उद्यमी व फिल्मी ​हस्तियां इस शादी समारोह में आएंगे। परिणीति और राघव के परिवार के सदस्य 22 सितंबर की शाम तक उदयपुर पहुंच सकते हैं।

मई में हुई थी सगाई

इससे पहले परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ेंः https://hindikhabar.com/international/us-new-twist-in-the-case-of-murder-of-indian-origin-student-court-issues-new-order/

Related Articles

Back to top button